18 Apr 2024, 06:57:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी, बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2019 4:26PM | Updated Date: Jan 20 2019 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी रेंजर्स ने आज एक बार फिर संघर्ष विराम का जमकर उल्लंघन किया और जम्मू क्षेत्र में कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने दिन में 11 बजे हीरानगर क्षेत्र में छोटे हथियारों से भारतीय नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भी इसका करारा जवाब दिया है। इसमें भारतीय पक्ष को किसी तरह के नुकसान की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »