18 Apr 2024, 18:11:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

नाबालिग की हत्या के आरोप में चालक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2019 2:46PM | Updated Date: Jan 20 2019 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोट्टायम। केरल के कोट्टायम में नाबालिग लड़की की हत्या के आरोप में लॉरी चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मालम का रहने वाले अजेश की लड़की से दोस्ती मोबाइल फोन के जरिए हुई थी। इसबीच घरवालों ने लड़की के गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज में कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने लड़की की खोजबीन शुरु कर दी।

ट्रक चालक ने युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने लड़की को मार दिया और उसके शव को खोखले ईंटों की कंपनी में दफना दिया, जहां वह काम करता था। पूछताछ में आरोपी अजेश ने अपना गुनाह कुबुल कर लिया है। पुलिस ने मौके से युवती के शव को बरामद कर लिया है। अंजेश के कॉल रिकॉर्ड के आधार पर लड़की के साथ उसके संबंध का खुलासा हुआ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »