19 Apr 2024, 14:43:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

जम्मू कश्मीर : अनंतनाग में ग्रेनेड हमला, एक नागरिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 4:10PM | Updated Date: Jan 19 2019 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों की तरफ आतंकवादियों के  फेंके गए हथगोले की चपेट में आकर एक  नागरिक घायल हो गया। कश्मीर घाटी में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर या उससे पहले इस तरह के हमलों के प्रयास किये जाने की आशंका को देखते हुये सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इससे पहले हुये अधिकतर हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग में के पी रोड पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर  हथगोले फेंके। हालांकि यह अपने लक्ष्य पर जाकर नहीं फटे और इसकी चपेट में आकर एक नागरिक  हो गया।  सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों का निशाना चूक गया और हथगोला सड़क के किनारे जा गिरा जिसकी चपेट में आकर एक नागरिक घायल हो गया।  विस्फोट की वजह से  खिड़कियों के शीशे टूट गये और विस्फोट की आवाज  पूरे शहर में सुनाई दी । घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
घटना की जानकारी में मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और एहतियात के तौर पर क्षेत्र में कुछ समय के लिए दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया गया । इसकी वजह से यातायात भी बाधित है। इससे पहले गुरुवार  शाम को राजबाग क्षेत्र के जीरो ब्रिज में ग्रेनेड से किये गये हमले में एक सहायक उप निरीक्षक समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गये थे। पुलवामा और शोपियां के लाल चौक पर शुक्रवार को ग्रेनेड हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »