20 Apr 2024, 01:25:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू-कश्मीर : लद्दाख में हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या हुई 5

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 1:00PM | Updated Date: Jan 19 2019 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के  लद्दाख क्षेत्र के खारदूंग ला दर्रे पर शुक्रवार को हुए हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है तथा राहत और बचाव कार्य जारी है। शुक्रवार सुबह दस नागरिकों को लेकर जा रहे दो ट्रक बीस फीट बर्फ की चपेट में आकर दब गए थे। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार सुबह यूनीवार्ता को बताया कि लद्दाख क्षेत्र में विश्व के सबसे ऊंचे मोटर वाहन मार्ग खारदूंग ला दर्रे में हुए हिमस्खलन से अभी तक पांच शवों को बरामद कर लिया गया और पांच लापता लोगों की तलाश की जा रही है। मौसम विभाग ने लद्दाख समेत पूरे राज्य  में अगले पांच दिनों तक सामान्य से भारी स्तर का हिमपात होने की चेतावनी जारी की है।
 
राज्यपाल सतपाल मलिक, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने हिमस्खलन में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार सुबह वाहनों में सवार 10 लोग खारदूंग ला चोटी से साउथ पुले की ओर 800 मीटर दूर हिमस्खलन की चपेट में आ गये थे। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि हिमस्खलन की जानकारी मिलते ही विभिन्न बचाव एजेंसियों ने यहां राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हिमस्खलन में दबे पांच अन्य लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »