18 Apr 2024, 07:02:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमाचल : हमीरपुर में पलटी स्कूल बस - 12 छात्र घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 11:54AM | Updated Date: Jan 19 2019 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर में आज सुबह भयानक हादसा हुआ है। छात्रों से भरी एक निजी स्कूल बस नादौन-हमीरपुर नेशनल हाईवे के नजदीक गांव झनिहारी में सड़क पर अनियंत्रत होकर पलट गई। जिसमें 12 छात्र बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस में 25 बच्चे सवार थे। बस बच्चों को लेकर स्कूल के लिए रवाना हुई थी।
 
गांव झनिहारी के नजदीक पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। तभी आसपास के लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।  एएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 12 बच्चे घायल हुए हैं जिनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »