29 Mar 2024, 21:12:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 3:20PM | Updated Date: Jan 12 2019 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर के कारंज पुलिस थाना क्षेत्र में पानकोर नाका इलाके से पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी कर पैसे ठगने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक फार्मेंसी के ऊपर चलाये जा रहे इस कॉल सेंटर पर छापेमारी की गयी। वहां से शाहजाद पठान और पुरूषोत्तम सिंह को पकड़ा गया।
 
कुछ मैजिक जैक, तीन मोबाइल फोन और लैपटाप भी वहां से बरामद किये गये। दोनो अपने गिरोह के कुछ अन्य लोगों के साथ मिल कर मैजिक जैक उपकरण के जरिये अमेरिकी नागरिकों के निजी डाटा चुराते थे और इनके आधार पर उन्हे कॉल कर उनसे विभिन्न शुल्क आदि के नाम पर पैसे लेते थे। पुलिस विस्तृत पड़ताल कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »