29 Mar 2024, 14:51:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

अमृतसर : नहर में ट्रैक्टर-ट्राली गिरने से पांच लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 2:49PM | Updated Date: Jan 12 2019 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर के पास ट्रैक्टर-ट्राली नहर में गिर जाने से 5 मजदूरों की मौत हो गयी है। इस हादसे में कई अन्य के घायल होने की भी सूचना है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की पुष्टि पुलिस के द्वारा भी कर दी गयी है। सूचना के बाद एसपी जसप्रीत सिंह और एसएचओ मुख्तयार सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। यह दुर्घटना अमृतसर के वल्ला नहर की है। 
 
जानकारी के अनुसार कुल 9 लोग ट्राली पर सवार थे और ट्रैक्टर-ट्राली ओवरलोड थी। जब उक्त ट्रैक्टर-ट्राली वल्ला नहर के के पास सड़क से गुजर रहा था तो अचानक ट्राली का अगला टायर निकल गया और ट्राली नहर में पलट गई। इस दुर्घटना में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 
 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय एस.एच.ओ. पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मारे गए सभी मजदूर हैं। घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है। खबर लिखे जाने तक लाश की पहचान नहीं हो पायी थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »