16 Apr 2024, 10:06:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दीपिका कुमारी और अतानू दास ने की सगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2018 6:14PM | Updated Date: Dec 10 2018 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 रांची। अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज एवं पद्मश्री से सम्मानित दीपिका कुमारी एवं अतानू दास की आज झारखंड की राजधानी रांची में रातू चट्टी स्थित पैतृक आवास पर सगाई हुई। सगाई कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं उनकी पत्नी मीरा मुंडा ने शिरकत की और दोनों अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध तीरंदाजों को आशीर्वाद दिया।

वही, दीपिका के परिजनों ने बताया कि सादे समारोह में इनकी सगाई संपन्न हुई है, जिसमें रिश्तेदारों और मित्रों को आमंत्रित किया गया था।सगाई से पूर्व उनके घर पर भगवान की पूजा हुई, जिसमें जीवन की नयी पारी की शुरुआत करने से पूर्व दोनों खिलाड़यिों ने ईश्वर का आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में अतानू की ओर से भी केवल उनके परिवार के सदस्य ही शामिल हुये। अतानू  मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »