20 Apr 2024, 10:09:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मकाऊ ग्रांप्री : कार दुर्घटनाग्रस्त, 17 वर्षीय महिला चालक की रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2018 10:55AM | Updated Date: Nov 19 2018 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हॉन्ग कॉन्ग। फॉमूर्ला थ्री मकाऊ ग्रां प्री में रविवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 17 साल की महिला चालक सोफिया फ्लोरश की रीढ़ की हड्डी फ्रेक्चर हो गई। वैन एमर्सफोर्ट रेसिंग की चालक सोफिया की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खतरनाक तरीके से हवा में लहराते हुए ट्रैक से बाहर जा गिरी जहां मार्शल्स और फोटोग्राफर खड़े थे। दुर्घटना में जर्मनी की सोफिया के अलावा जापान के चालक शो त्सुबोई, एक मार्शल और दो फोटोग्राफर भी घायल हो गए। मकाऊ ग्रां प्री के आयोजक ने बताया, सभी चोटिल अस्पताल ले जाने के दौरान होश में थे और उन्हें अब चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं। सोफिया ने भी ट्वीट कर प्रशंसकों से कहा, मैं ठीक हूं, लेकिन सोमवार को मेरी सर्जरी होगी। मेरा समर्थन करने के लिए सभी का आभार।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »