19 Apr 2024, 15:29:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्टेडियम के अंदर इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने की खुदकुशी, लगाई फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2018 11:44AM | Updated Date: Nov 14 2018 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्थित एथलेटिक्स अकादमी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी परविंदर चौधरी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परविंदर कैमथल थाना गोंडा, इगलास के रहने वाले थे।  मिली जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय धावक परविंदर चौधरी  ने मंगलवार शाम को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकर जान दे दी।
 
वे यहां स्टेडियम में बनी एथलीट एकेडमी में रहते थे। स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी ने बताया कि कल सुबह फोन पर उसका पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी बहन भी बात करने के लिए आई। लेकिन हम उसे बचा नहीं सके। हादसे के बाद शाम 630 बजे दिल्ली पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खिलाड़ी की परिजनों को हादसे की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »