29 Mar 2024, 19:06:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गोल्फ टूर्नामेंट : भारत के खलिन जोशी ने जीता पैनासोनिक ओपन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2018 11:30AM | Updated Date: Oct 29 2018 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के खलिन जोशी ने चार लाख डॉलर के पैनासोनिक ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में भारतीयों का दबदबा बरकरार रखते हुए रविवार को दिल्ली गोल्फ क्लब में इसके आठवें संस्करण का खिताब जीत लिया। जोशी और बांग्लादेश के सिद्दिकुर रहमान शनिवार को तीसरे राउंड के बाद 13 अंडर 203 के स्कोर के साथ संयुक्त शीर्ष पर थे, लेकिन चौथे और अंतिम राउंड में जोशी ने चार अंडर-68 का कार्ड खेलकर एक शॉट के अंतर से खिताब अपने नाम कर लिया। जोशी का कुल स्कोर 17 अंडर 271 रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »