29 Mar 2024, 04:17:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व चैंपियनशिप : बजरंग पुनिया ने फाइनल हारकर भी रचा इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 12:11PM | Updated Date: Oct 23 2018 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुडापेस्ट। भारत पहलवान बजरंग पूनिया को विश्व चैंपियनशिप में फ्री स्टाइल कुश्ती के खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। जापान के ताकुटो ओटुगुरो ने उन्हें पुरुषों के 65 किलोग्राम वेट कटिगरी के फाइनल में 16-9 से हरा दिया। हालांकि, इस हार के बावजूद वह इतिहास रचने में सफल रहे। वह इस टूर्नामेंट में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 2013 में फ्री स्टाइल कुश्ती के 60 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 
 
भारत को इस विश्व चैंपियशिप में इससे पहले सिर्फ एक स्वर्ण पदक सुशील कुमार ने दिलाया था। दो बार के इस ओलिंपिक पदक विजेता ने 2010 में मॉस्को में हुई चैंपियनशिप में सोने पर कब्जा जमाया था। यह खिताबी मुकाबला छोड़ दिया जाए तो इस युवा पहलवान के लिए यह साल जबरदस्त रहा है। उन्होंने इस साल आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) और इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशियाड में स्वर्ण पदक हासिल किया है। 
 
ऐसा रहा मुकाबला
मुकाबले में यह 24 वर्षीय भारतीय पहलवान को शुरुआत में ही जापानी रेसलर ने 5 पॉइंट लेकर दबाव में ला दिया। इसके बाद बजरंग ने भी पलटवार किया और दो-दो पॉइंट लेकर स्कोर 4-5 कर दिया। इसके बाद ताकुटो ने दो पॉइंट और लिए, जिससे उनके पास 3 पॉइंट की बढ़त हो गई।
 
हालांकि, बजरंग ने जबरदस्त फाइट देते हुए 2 पॉइंट और बनाए और स्कोर 6-7 कर दिया। ब्रेक के बाद जब मुकाबला शुरू हुआ तो बजरंग अपने ही दांव में उलझ गए और विपक्षी ने 4 पॉइंट लेकर 10-6 की बढ़त बना ली। बजरंग ने वापसी के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। जापानी रेसलर ने यह मुकाबला 16-9 से अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। पूनिया को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »