20 Apr 2024, 06:49:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला की रोशनी जाने से दुखी हैं गोल्फर ब्रुक्स कोएपका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2018 11:57AM | Updated Date: Oct 4 2018 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। तीन बार के मेजर विजेता गोल्फर ब्रुक्स कोएपका ने कहा कि राइडर कप में उनके शाट से एक प्रशंसक के आंख की रोशनी चले जाने से वह बेहद दुखी हैं। कोएपका ने ट्विटर पर बयान जारी करके कहा है कि उन्होंने कोरिनी रेमांडे और उनके परिवार से संपर्क किया था और उन्हें उनके प्रति सहानुभूति है। प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को पेरिस के निकट स्थित ले गोल्फ नेशनल में छठे होल में कोएपका का ड्राइव दर्शकों के बीच चला गया था। वह रेमांडे की आंख पर लगा। इस 49 वर्षीय फ्रांसीसी महिला के आंख की रोशनी चली गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »