29 Mar 2024, 06:02:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरियाणा ने जीती महिला चैंपियनशिप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2018 7:44PM | Updated Date: Sep 29 2018 7:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्तौड़गढ़। हरियाणा ने यहां आयोजित पहली अंडर-23 राष्ट्रीय फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती प्रतियोगिता में शनिवार को महिला चैंपियनशिप जीत ली। हरियाणा ने 225 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि उत्तर प्रदेश ने 158 अंकों के साथ दूसरा और पंजाब ने 111 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती के पावरहाउस हरियाणा की सात पहलवानों ने स्वर्ण पदक जीते जबकि एक-एक स्वर्ण उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र के हिस्से में गया।

इस चैंपियनशिप के स्वर्ण विजेताओं को रोमानिया के बुकारेस्ट में 12 से 16 नवम्बर तक होने वाली अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना का मौका मिलेगा। 50 किग्रा में उत्तर प्रदेश की दिव्या ने हरियाणा की ज्योति को हराकर स्वर्ण जीता। 53 किग्रा के फाइनल में हरियाणा की अंकुश ने दिल्ली की अंकिता को पराजित किया। हरियाणा की पिंकी ने 55 किग्रा में उत्तराखंड की अर्चना को हराकर स्वर्ण जीता। 57 किग्रा का स्वर्ण चंडीगढ़ की नीतू के हिस्से में गया।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की इंदु को हराया। हरियाणा की अंजलि ने 59 किग्रा में उत्तर प्रदेश की भारती को हराकर स्वर्ण अपने नाम किया। 62 किग्रा के फाइनल में हरियाणा की पूजा ने उत्तर प्रदेश की पूजा तोमर को पराजित किया। महाराष्ट्र की रेशमा ने 65 किग्रा का स्वर्ण उत्तर प्रदेश की जास्मिन को हराकर जीता जबकि 68 किग्रा का स्वर्ण हरियाणा की सुमन ने उत्तर प्रदेश की फ्रीदम को हराकर जीता। 72 किग्रा का स्वर्ण भी हरियाणा के हिस्से में गया जहां नैना ने पंजाब की कुलंिवदर कौर को हराया। हरियाणा की पूजा ने पंजाब की नवजोत कौर को हराकर 76 किग्रा वर्ग का स्वर्ण जीता।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »