20 Apr 2024, 04:50:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलंपिक स्वर्ण विजेता को 6 करोड़ रूपए देगी योगी सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2018 2:56PM | Updated Date: Sep 27 2018 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हरियाणा की तर्ज पर चलते हुए अपने राज्य के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को छह करोड़ रूपए की भारी पुरस्कार राशि देने की गुरूवार को घोषणा की। उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने यहां प्रो कबड्डी लीग टीम यूपी योद्धा की जर्सी लॉन्‍च के अवसर पर यह घोषणा की। 
 
चौहान ने इस अवसर पर कहा - यूपी सरकार ओलंपिक के अपने स्वर्ण पदक विजेता को छह करोड़ रूपए को, रजत विजेता को चार करोड़ रूपए और कांस्य पदक विजेता को दो करोड़ रूपए का नगद पुरस्कार देगी। चौहान ने इसके साथ ही बताया कि इस साल राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपए, रजत विजेता को 30 लाख रूपए और कांस्य पदक विजेता को 20 लाख रूपए दिए जाएंगे।
 
उन्होंने बताया कि आगामी दो अक्टूबर को लखनऊ में एक भव्य समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को यह नगद पुरस्कार दिये जाएंगे। खेल मंत्री ने बताया कि इंडोनेशिया में हुए 18वें एशियाई खेलों में राज्य के 44 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिनमें से 11 ने पदक जीते हैं।
उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़यिों ने इन खेलों में हिस्सा लिया लेकिन पदक नहीं जीत सके उन्हें भी भागीदारी के लिये 5-5 लाख रूपये दिये जाएंगे। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में यूपी के खिलाड़यिो ने 7 पदक जीते थे और इस अवसर पर उन्हें भी नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। चौहान ने साथ ही घोषणा की कि राज्य के पदक जीतने वाले खिलाड़यिों को क्लॉस-2 की सरकारी नौकरी दी जाएगी। लेकिन खिलाड़ी का स्रातक होना अनिवार्य है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »