29 Mar 2024, 04:16:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला इंडियन ओपन में 3.50 करोड़ से ज्यादा की पुरस्कार राशि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 11:28AM | Updated Date: Sep 26 2018 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में इस बार पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है जो बढ़कर पांच लाख डॉलर (लगभग 3.63 करोड़ रुपए) पहुंच गई है। महिला इंडियन ओपन की पुरस्कार राशि पहली बार पांच लाख डॉलर पहुंची है। टूर्नामेंट का आयोजन गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में 18 से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा जिसमें 30 देशों के 120 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
 
भारतीय महिला गोल्फ संघ की अध्यक्ष कविता सिंह ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन ओपन आखिरी बार पुराने नियमों के तहत आयोजित किया जाएगा क्योंकि 2019 से गोल्फ में नए नियम लागू हो जाएंगे। कविता ने कहा, "इंडियन ओपन इस बार कई कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। इसकी पुरस्कार राशि पहली बार पांच लाख डॉलर पहुंच गई है और देश में पुरुष इंडियन ओपन के बाद यह सबसे ज्यादा पुरस्कार राशि वाला दूसरा टूर्नामेंट बन गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »