24 Apr 2024, 01:20:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला इंडियन ओपन में 3.50 करोड़ से ज्यादा की पुरस्कार राशि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 5:17PM | Updated Date: Sep 25 2018 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में इस बार पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है जो बढ़कर पांच लाख डॉलर (लगभग 3.63 करोड़ रुपए) पहुंच गई है। महिला इंडियन ओपन की पुरस्कार राशि पहली बार पांच लाख डॉलर पहुंची है। टूर्नामेंट का आयोजन गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में 18 से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा जिसमें 30 देशों के 120 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय महिला गोल्फ संघ की अध्यक्ष कविता सिंह ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया

कि इंडियन ओपन आखिरी बार पुराने नियमों के तहत आयोजित किया जाएगा क्योंकि 2019 से गोल्फ में नए नियम लागू हो जाएंगे। कविता ने कहा, "इंडियन ओपन इस बार कई कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है।इसकी पुरस्कार राशि पहली बार पांच लाख डॉलर पहुंच गयी है और देश में पुरुष इंडियन ओपन के बाद यह सबसे ज्यादा पुरस्कार राशि वाला दूसरा टूर्नामेंट बन गया है। पुरस्कार राशि में पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी की वृद्धि की गयी है और यह वृद्धि 2007 के पहले संस्करण के मुकाबले पांच गुना ज्यादा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »