20 Apr 2024, 18:55:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व शतरंज ओलंपियाड का हुआ भव्य शुभारंभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 11:42AM | Updated Date: Sep 25 2018 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जॉर्जिया। 185 देशो से आए हुए खिलाड़ियों, अधिकारियों से खचाखच भरे हुए ब्लैक सी एरना के शानदार स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ 43 वे शतरंज ओलंपियाड का भव्य शुभारंभ हुआ। जॉर्जिया के राष्ट्रपति गिओर्गी मार्गवेलासिवली नें सभी देशों से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया। भारतीय ग्रांड मास्टर और 5 बार के विश्व चैम्पियन महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद नें मोहरो को चुनाव करते हुए प्रतियोगिता का अधिकृत आरंभ किया। भारतीय पुरुष टीम खेलेगी एल साल्वाडोर- 5वो वरीय भारतीय पुरुष टीम अपने पहले मुकाबले में 94 वे वरीयता प्राप्त एल साल्वाडोर से मुकाबला खेलेगी और उम्मीद है एक आसान जीत दर्ज करना चाहेगी!
 
विश्वनाथन आनंद को पहले मैच के लिए आराम दिया गया है। टीम के लिए पहले बोर्ड पर हरिकृष्णा कमान सम्हालेंगे , दूसरे बोर्ड पर विदित गुजराती , तीसरे बोर्ड पर भास्करन अधिबन तो चौंथे बोर्ड कृष्णन शशिकिरण मुकाबला खेलेंगे ! महिला टीम का न्यूजीलैंड से मुकाबला - 5 वीं वरीय भारतीय महिला टीम 78 वी वरीय न्यूजीलैंड की टीम से मुकाबला खेलेंगी । पहले मुकाबले में हरिका द्रोणावल्ली को आराम दिया गया है ऐसे में पहले बोर्ड पर कोनेरु हम्पी , दूसरे बोर्ड पर तनिया सचदेव , तीसरे बोर्ड पर ईशा करवाड़े तो चौंथे बोर्ड पर पदमिनी राऊत कमान संभालेंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »