18 Apr 2024, 23:07:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला शूटिंग खिलाड़ी को ब्लैकमेल करने की कोशिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 11:52AM | Updated Date: Sep 18 2018 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दुबई में एक महिला शूटिंग खिलाड़ी ने अपने कोच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि दोनों के बीच सहमति से बने शारीरिक संबंधों का एक वीडियो कोच के पास है। जिसे वह सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। फिलहाल मामला अदालत तक पहुंच गया है।
 
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार लेबनीज मूल के कोच और खिलाड़ी के बीच आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बने थे। महिला कोच के पास 2014 से 2015 के बीच ट्रेनिंग के लिए जाती थी। गल्फ न्यूज में प्रकाशित खबर के अनुसार, महिला ने जब रिश्ता तोड़ने की इच्छा जाहिर की तो कोच ने सेक्स विडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। 
 
बाद में महिला के एक डोपिंग केस में पुलिस हिरासत में थी। उस वक्त भी कोच ने रिश्ता तोड़ने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। बाद में महिला ने पुलिस हिरासत के दौरान ही कोच के ब्लैकमेल करने के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने कोच को जब समन जारी किया तो उसने महिला खिलाड़ी के साथ आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूली। कोच ने लिखित में भविष्य में कभी महिला को ब्लैकमेल नहीं करने के शपथ पत्र भी हस्ताक्षर किए। मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »