29 Mar 2024, 04:36:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नेशंस कप : भारत ने जीते 6 पदक, मोनिका ने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 2:36PM | Updated Date: Jan 21 2020 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज मोनिका (48 किग्रा), रितु ग्रेवाल (51 किग्रा) एम मीना कुमारी (54 किग्रा) और भाग्यबती (75 किग्रा) ने सर्बिया में हुये नौवें नेशंस कप चैंपियनशिप में चार रजत और दो कांस्य सहित देश के लिये कुल छह पदक हासिल किये हैं। 48 किग्रा के लाइट फ्लाएवेट वर्ग में मोनिका ने बढ़िया शुरूआत की और 1-0 की बढ़त ली, लेकिन फिर वह रूस की लुलिया चुमगालाकोवा के हाथों 1-4 से मुकाबला गंवा बेठी। इंडिया ओपन की स्वर्ण पदक विजेता भाग्यबती कचारी को भी अपने 75 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में मोरक्को की खिलाड़ी से विभाजित फैसले में हार का सामना करना पड़ गया और रजत से संतोष करना पड़ा।
 
अन्य भारतीय मुक्केबाजों में कोलोग्ने विश्वकप पदक विजेता मीना और रितु को भी इटली और चीन की अपनी विपक्षियों से स्वर्ण पदक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 60 किग्रा वर्ग में पवित्रा को इटली की रेबेका निकोली ने विभाजित फैसले में हराया जबकि 64 किग्रा वर्ग में बासुमत्री पाविलो को क्रोएशिया की सारा कोस से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »