20 Apr 2024, 18:59:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महाराष्ट्र पहले और हरियाणा दूसरे स्थान पर अपने खाते में 5 स्वर्ण पदक जोड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 12:45AM | Updated Date: Jan 17 2020 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। गत चैंपियन महाराष्ट्र ने खेलो इंडिया युवा खेलों में अपने भारोत्तोलकों के जरिये गुरूवार को अपने खाते में पांच स्वर्ण पदक जोड़े और इन खेलों में अपना दबदबा कायम रखा। महाराष्ट्र 33 स्वर्ण सहित 125 पदकों के साथ सबसे आगे बना हुआ है जबकि आज पांच स्वर्ण जीतने वाला हरियाणा 28 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर है और महाराष्ट्र को नजदीकी चुनौती दे रहा है। दिल्ली को कोई स्वर्ण पदक नहीं मिला और उसने अपना तीसरा स्थान उत्तर प्रदेश को गंवा दिया। उत्तर प्रदेश 18 स्वर्ण के साथ तीसरे, दिल्ली 17 स्वर्ण के साथ चौथे और केरल 13 स्वर्ण के साथ पांचवें स्थान पर है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »