28 Mar 2024, 17:50:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिद्धिमा ने जीता महिला गोल्फ टूर का पहला चरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 1:37AM | Updated Date: Jan 11 2020 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। रिद्धिमा दिलावरी ने 2020 हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर का पहला चरण शुक्रवार को पूना क्लब गोल्फ कोर्स में जीत लिया।  वर्ष 2019 में पांच खिताब जीतने वाली रिद्धिमा और एमेच्योर प्रणवी में तीसरे और अंतिम राउंड में खिताब के लिये जोरदार संघर्ष हुआ। रिद्धिमा ने दिन की अच्छी शुरूआत की लेकिन आगे चलकर वह अपनी बढ़त गंवा बैठी।

प्रणवी के पास खिताब जीतने का मौका था लेकिन 18वें होल पर ट्रिपल बोगी खेलने के कारण वह दूसरे स्थान पर खिसक गयीं। रिद्धिमा ने 74 का कार्ड खेला और एक अंडर 215 के स्कोर के साथ विजेता बनीं। प्रणवी ने 73 का कार्ड खेला और वह पार 216 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। अमनदीप द्राल (77) को तीसरा स्थान मिला जबकि दीक्षा डागर (72) और वाणी कपूर (74) को संयुक्त चौथा स्थान मिला। रिद्धिमा को इस जीत से एक लाख 40 हजार रूपये की पुरस्कार राशि मिली। टूर का दूसरा चरण 15 जनवरी से मुंबई में होगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »