29 Mar 2024, 05:36:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पटना के अमन राज ने तीसरे राउंड के बाद बनाई बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2019 1:01AM | Updated Date: Dec 29 2019 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमशेदपुर। पटना के युवा गोल्फर अमन राज ने डेढ़ करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली सत्र की आखिरी टाटा स्टील टूर गोल्फ चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में शनिवार को नौ अंडर 63 का शानदार कार्ड खेलकर एक शॉट की बढ़त बना ली। गोलमुड़ी गोल्फ कोर्स पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में 24 वर्षीय अमन राज (67-64-63)का तीन राउंड का स्कोर 22 अंडर 194 हो गया है। भारतीय स्टार एसएसपी चौरसिया और श्रीलंका के 38 वर्षीय स्टार एन थंगराज 21 अंडर 195 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। चौरसिया ने तीसरे राउंड में 65 का कार्ड खेला जबकि कल बढ़त पर चल रहे थंगराज 66 का कार्ड खेलकर संयुक्त दूसरे स्थान पर फिसल गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »