29 Mar 2024, 14:58:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बीएसएफ ने बंगलादेश से जीता ‘मैत्रीकप’ वॉलीबॉल मैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2019 12:36AM | Updated Date: Dec 28 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल ने बार्डर गार्ड बंगलादेश को शुक्रवार को मैत्रीकप वॉलीबॉल मैच में 2-0 से हरा दिया। दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने और सौहार्दपूर्ण संबंधों हेतु मैत्रीकप वॉलीबॉल मैच का आयोजन बीएसएफ के छावला कैंप में किया गया। इस रोमांचक मैच में सीमा सुरक्षा बल विजयी रहा। बीएसएफ ने पहला सेट 25-10 और दूसरा सेट 26-24 से जीता। इस मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब बंगलादेश टीम के नारायण देब नाथ को दिया गया।
 
मैच के दौरान गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे जिन्होने दोनों देशों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मैच के दौरान महानिदेशक (सीमा सुरक्षा बल) विवेक जौहरी और मेजर जनरल (बार्डर गार्ड बंगलादेश) मो शफीनुल इस्लाम के साथ दोनों देशों के अन्य अधिकारीगण व कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने विजेता और उप-विजेता टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि आज दोनों ही टीमें विजयी हुई हैं। साथ ही खेल और मैत्री की भी जीत हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »