28 Mar 2024, 22:00:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मध्यप्रदेश की बॉक्सर बेटियों ने जीता स्वर्ण और रजत पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2019 12:33AM | Updated Date: Dec 28 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। उत्तर प्रदेश के मेरठ में 19 से 25 दिसंबर तक खेली गई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वूमेन बॉंक्सिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य बॉंक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी दिव्या पवार ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक और दीपा कुमारी ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। चैम्पियनशिप में दिव्या पवार ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल से तथा दीपा कुमारी ने एलपी यूनिवर्सिटी जालंधर की ओर से भागीदारी कर पदक अर्जित किया। खिलाड़ी बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी तथा संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस. एल. थाउसेन ने दिव्या पवार और दीपा कुमारी को बधाई दी है।दोनों खिलाड़ी बॉंक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रोशन लाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »