20 Apr 2024, 12:29:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंजुम मुद्गिल की खिताबों की हैट्रिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2019 1:23AM | Updated Date: Dec 26 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। अंजुम मुद्गिल ने यहां चल रही 63वीं राष्ट्रीय मिशानेबाजी प्रतियोगिता (राइफल/पिस्टल) में बुधवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर इस स्पर्धा में खिताबों की हैट्रिक लगा दी जबकि अभिषेक वर्मा और यशस्विनी देशवाल 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में राष्ट्रीय चैंपियन बन गए। युवा निशानेबाज मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ जूनियर मिक्स्ड टीम खिताब जीता जो उनका इस प्रतियोगिता में सातवां स्वर्ण पदक है। ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुकी मनु ने मंगलवार को चार स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सीनियर और जूनियर दोनों के व्यक्तिगत और टीम वर्गों में क्लीन स्वीप किया था।
 
अंजुम ने 1172 अंकों के साथ क्वालिफिकेशन में टॉप किया।हरियाणा की राज चौधरी 1164 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। फाइनल में अंजुम ने 449.9 का स्कोर कर स्वर्ण जीता जबकि तमिनाडु की एन गायत्री को उनसे 2.6 अंक पीछे रहकर रजत से संतोष करना पड़ा। हरियाणा की निश्चल ने कांस्य पदक जीता लेकिन उन्होंने जूनियर स्पर्धा में 451.9 का स्कोर कर स्वर्ण जीता। अंजुम ने टीम वर्ग में पंजाब के लिए स्वर्ण जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में हरियाणा की जोड़ी अभिषेक और यशस्विनी ने महाराष्ट्र की जोड़ी हर्षदा निथावे और अनिकेत को फाइनल में 16-10 से हराया। जूनियर फाइनल में मनु भाकर और सरबजोत ने पंजाब की खुशसीरत और अर्शदीप बंगा की जोड़ी को 16-8 से हराया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »