29 Mar 2024, 14:31:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अर्पित गोयल ने सिविलियन इवेंट में जीता स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2019 1:06AM | Updated Date: Dec 25 2019 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल में चल रही 63वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दिल्ली के अर्पित गोयल ने रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए स्वर्ण पदक जीता। साथ ही फरीद अली, अर्पित गोयल और प्रशांत लकड़ा ने रैपिड फायर पिस्टल टीम इवेंट का कांस्य पदक भी दिल्ली को दिलाया। अर्पित गोयल ने रैपिड फायर पिस्टल सिविलियन इवेंट में 578 अंकों के स्कोर के साथ पिछले साल का अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। केरल में हुई 62वीं राष्ट्रीय निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में अर्पित ने 570 स्कोर किया था। रैपिड फायर पिस्टल सिविलियन टीम इवेंट में फरीद अली, अर्पित गोयल और प्रशांत लाकड़ा की टीम ने कुल 1629 स्कोर करते हुए कांस्य पदक जीता। उत्तराखंड की टीम ने 1647 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि हरियाणा की टीम ने 1645 स्कोर पर रजत पदक हासिल किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »