18 Apr 2024, 22:38:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लखनऊ में होने वाला 23वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा सर्वाधिक उत्कृष्ट : रिजिजू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2019 1:18AM | Updated Date: Dec 24 2019 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने कहा कि आज तक जितने राष्ट्रीय युवा महोत्सव हुए हैं, उनमें लखनऊ में आयोजित होने वाला 23वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव सर्वाधिक उत्कृष्ट होगा। केन्द्रीय मंत्री ने 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले 23वें ‘राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ की उद्घाटन संबंधी तैयारियों का सोमवार को यहां इकाना स्टेडियम में जायजा लिया। स्टेडियम के निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ के संबंध में की जा रही बेहतर व्यवस्थाओं से वह संतुष्ट हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहाकि आज तक जितने राष्ट्रीय युवा महोत्सव हुए हैं, उनमें लखनऊ में आयोजित होने वाला 23वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव सर्वाधिक उत्कृष्ट होगा  और देश के युवाओं को जोड़कर उनकी एकता और बंधुत्व को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के लिए केन्द्रीय युवा मंत्रालय द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में हर संभव सहयोग किया जायेगा।
 
निरीक्षण के दौरान रिजिजू को प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री श्री तिवारी ने इकाना स्टेडियम में की जा रही व्यवस्थाओं और आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को युवा महोत्सव के आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए इस प्रकार की व्यवस्था की गयी है कि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले युवाओं और अतिथियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न/न हो और वे उत्तर प्रदेश की सकारात्मक और प्रगतिशील छवि अपने साथ लेकर जाएं। इस मौके पर होमगार्ड एवं प्रान्तीय रक्षक दल मंत्री चेतन चौहान एवं  युवा कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव डिम्पल वर्मा भी उपस्थित थीं। निरीक्षण के समय खेल निदेशक आर पी सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »