नई दिल्ली। रेलवे खेल प्रमोशन बोर्ड द्वारा इंदिरा गांधी इंडोर खेल परिसर में आयोजित 48वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को राजस्थान ने कर्नाटक को 38-16 से पराजित किया। राजस्थान की तरफ से ज्योति ने 6, रेखा ने 8, कनिका ने 4 , रेखा ने 11 और रुक्मणी ने 2 गोल किए जबकि कर्नाटक से गौतमी और अकम्मा ने 4-4 तथा शालिनी ने 3 गोल किये। डीएनएच को पश्चिम बंगाल ने 24-12 से हराया। पश्चिम बंगाल से शारदा ने 4, राभा ने 4, एस दास ने 7 गोल तथा डीएनएच से प्रियंका ने 5 और ज्योति ने 4 गोल किए। बिहार ने एक मुकाबले में जम्मू कश्मीर को 28-7 से हराया। बिहार से कल्पना और सन्ध्या ने 5-5, खुशबू ने 4, राधा ने 3, खुशबू ने 3 और सुषमा ने 3 गोल, वहीं जम्मू कश्मीर से ऋचा ने 4 गोल किये।
उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 28-7 से पराजित किया। विजेता टीम की तरफ से आशा ने 5, पूना ने 8, सपना ने 7, सुप्रिया और जानवी ने 2-2 गोल किये। महाराष्ट्र ने पुड्डुचेरी को 24-4 से पराजित किया। महाराष्ट्र से स्वर्णया ने 5, भुवनेश्वरी ने 4, स्याल ने 4, सुषमा ने 3 गोल किये जबकि पुड्डुचेरी से शुभलक्ष्मी ने 2 और अर्चना ने 2 गोल किए। पंजाब ने चंडीगढ़ को 22-11 से पराजित किया। पंजाब से राजवंत ने 11, रविन्द्र ने 5, बनिता और अमरजोत ने 2-2 गोल किए वहीं चंडीगढ़ से दीपा ने 5 और खुशबू ने 4 गोल किए। हिमाचल प्रदेश ने एक तरफ मुकाबले में मध्यप्रदेश को 27-9 से पराजित किया। हिमाचल की तरफ से भावना ने 8, शालिनी ने 8, प्रियंका ने 4 , निधि और मिताली ने 3-3 गोल किए। मध्यप्रदेश से रवीना ने 3, ऋतु ने 3 और टीनू ने 2 गोल किए।
उत्तराखंड को तमिलनाडु ने 24-18 से हराया। तमिलनाडु से महादेवी ने 8, सत्या ने 6 और रोशनी ने 4 गोल किए। उत्तराखंड से पवित्रा ने 12, और प्राची ने 3 गोल किए। महाराष्ट्र और राजस्थान के बीच रोमांचक मैच 20-20 से बराबर रहा। महाराष्ट्र से पूनम ने 10, शिश्ला ने 4, प्रतीक्षा ने 2 गोल किये जबकि राजस्थान से प्रियंका ने 5, रेखा ने 5 और रुक्मणी 3 गोल किये। हरियाणा ने झारखंड को 31-4 से पराजित किया। हरियाणा से निक्की ने 10, ऋतु ने 5, सोनिका ने 3, खुशबू ने 3 और सोनिया ने 2 गोल किए। झारखंड से सोनाली ने 2 और निशा ने 2 गोल किये।