20 Apr 2024, 13:47:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुणे हाफ मैराथन में तीर्था पुन ने बनाया कोर्स रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2019 12:47AM | Updated Date: Dec 24 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। तीर्था पुन ने पुणे हाफ मैराथन में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाते हुए जीत हासिल की जबकि महिला वर्ग में स्वाति गढावे ने खिताब जीता। इस दौड़ में 20,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बजाज एलियांज पुणे हाफ मैराथन में तीर्था पुन (1:05:54) ने प्रदीप सिंह के (1:06:08) कोर्स रिकॉर्ड को सुधारा और 21.1 किलोमीटर श्रेणी में जीत हासिल की। इसी श्रेणी में मान सिंह 1:07:15 समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे और विक्रम बी ने 1:07:47 के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
 
महिलाओं के वर्ग में स्वाति गढावे  1:20:23 समय के साथ विजेता रही जबकि ज्योति गावटे और नायक किर्डक ने 1:21:28 और 1:23:38 के समय के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। रेस रविवार को हुई। हाफ मैराथन में दोनों वर्गों के विजेताओं को 75 हजार, दूसरे स्थान को 50 हजार और तीसरे स्थान को 30 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली। रेस में 29 फीसदी महिला प्रतियोगियों ने भाग लिया। मैराथन में 26 राज्यों से धावकों ने भाग लिया जिनमे से 47 फीसदी प्रतियोगियों ने 5 किलोमीटर श्रेणी में हिस्सा लिया।
 
रेस में कुल 15 फीसदी प्रतियोगी पुणे के बाहर से थे। धावकों को प्रेरित करने के लिए अतिथि के रूप में पुणे सांसद गिरीश बापट भी कार्यक्रम में उपस्थित थे और उन्होंने रेस को फ्लैग-ऑफ भी किया। दूसरे संस्करण की सफलता को देखते हुए आयोजकों ने अगले संस्करण की तारीख भी घोषणा की। दौड़ का तीसरा संस्करण 13 दिसंबर, 2020 को आयोजित होने जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »