17 Apr 2024, 02:12:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भोपाल में इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता शुरु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2019 1:12AM | Updated Date: Dec 22 2019 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भोपाल इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज चैंपियनशिप आज से प्रारंभ हो गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन ने यहां स्थित कांता श्रवण पैलेस में किया। इस अवसर पर खेल और युवा कल्याण विभाग के डायरेक्टर डॉ एसएल थाओसेन और मध्यप्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष सुनील बंसल की उपस्थिति थे। मध्यप्रदेश शतरंज संघ, खेल एवं युवक कल्याण विभाग और अकेडमी आॅफ चेस एजुकेसन के तत्वाधान में हो रही इस प्रतियोगिता में श्री जैन ने विदेशों से बड़े बड़े ग्रांड मास्टरों के भोपाल में आकर खेलने को बेहद बड़ी बात बताया।
 
प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त उज्बेकिस्तान के ग्रांडमास्टर याकूबबोएव नोदिरबेक और मुख्य अतिथि अनुराग जैन ने पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। प्रतियोगिता में 15 देशों के 254 खिलाड़ी भाग ले रहे है जिसमें 10 ग्रांडमास्टर समेत कुल 19 टाइटल खिलाड़ी तो 226 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी खेल रहे है। आज से शुरू हुए मुकाबलो में 28 दिसंबर तक कुल 10 राउंड क्लासिकल शतरंज के मुकाबले खेले जाएँगे। प्रतियोगिता में 25 दिसंबर को शतरंज के फटाफट फॉर्मेट ब्लिट्ज शतरंज का भी आयोजन होगा। कुल पुरस्कार राशि 14 लाख 14 हजार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »