विदिशा। मध्यप्रदेश राज्य मार्शल आर्ट ताईक्वांडो अकादमी के खिलाड़ी तेजश मिश्रा ने 65वीं राष्ट्रीय शालेय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता 17 से 23 दिसम्बर तक विदिशा में खेली जा रही है। संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन ने विजेता खिलाड़ी तेजश को बधाई दी है।