24 Apr 2024, 16:11:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुणे हाफ मैराथन में दौड़ेंगे 20 हजार धावक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2019 12:54AM | Updated Date: Dec 22 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पुणे शहर में रविवार को होने वाली बजाज आलियांज पुणे हाफ मैराथन लगभग 20,000 धावक दौड़ेंगे। धावक श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, महलुंगे, बानर-महालुंगे रोड, पुणे के ट्रैक पर दौड़ेंगे। दौड़ बालेवाड़ी स्टेडियम से सुबह 5.15 बजे शुरू होगी। इस हाफ मैराथन में 87 एलीट धावक दौड़ेंगे जबकि महिला धावकों की भागीदारी 29 प्रतिशत रहेगी। 15 प्रतिशत प्रतिभागी पुणे के बापर से हैं। इस दौड़ में 26 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों से भागीदारी उतर रहे हैं जिसमें सबसे दूर का भागीदार ग्यलशिंग, सिक्किम से है।
 
दौड़ने वालों में से सात फीसदी 50 वर्ष से अधिक आयु के हैं। सबसे उम्रदराज प्रतिभागी 82 साल के हैं। इस आयोजन में 28 कॉरपोरेट्स के प्रतिभागी शामिल हैं। इस प्रीमियम रनिंग इवेंट की तैयारी पिछले हफ्ते से चल रही थी जबकि इसके एंबेसडर अमेरिका के ओलम्पियन जेनेट चेरोबोन-बावकॉम हैं। दौड़ के दिन की तैयारी के रुप में शुक्रवार और शनिवार को दो दिन की एक्सपो की योजना किया गया। इस इवेंट में चार श्रेणियां शामिल हैं, जिसमें हाफ मैराथन (21.1 किमी), 10 किमी दौड़, 5 किमी और 3 किमी दौड़ को रखा गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »