23 Apr 2024, 20:19:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रूसी एथलीटों के डाटा से छेड़छाड़ के मिले सबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2019 4:15PM | Updated Date: Dec 21 2019 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूसी जांच समिति ने कहा है कि उसे मॉस्को डोपिंग निरोधक प्रयोगशाला की पूर्व प्रमुख ग्रिगोरी रोडचेनकोव के खिलाफ सबूत मिले हैं कि उन्होंने रूसी एथलीटों के डोपिंग आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ की थी। समिति की प्रवक्ता स्वेत्लाना पेटरेंको ने शनिवार को अपने बयान में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा,‘‘समिति ने कम्प्यूटर फोरेंसिक जांच की थी जिसकी प्रतियों को वाडा विशेषज्ञों को भी भेजा गया है, जिनके अनुसार भी प्रारंभिक आंकड़ों में कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है और नमूनों की सत्यता की भी पुष्टि होती है।’’          

बयान के अनुसार समिति ने पुष्टि की है कि प्रयोगशाला में वर्ष 2015-16 के दौरान जो भी उसके प्रमुख थे उनकी आंकड़ों की ओर पहुंच थी। समिति ने साथ ही कहा कि वाडा ने दावा किया था कि 2018-19 में प्रयोगशाला में जो आंकड़े लिये गये थे उनके साथ भी छेड़छाड़ हुई थी, जबकि डोपिंग निरोधक सेंटर में उस समय सभी की पहुंच थी। पेटरेंको ने कहा,‘‘ समिति ने जो भी सबूत एकत्रित किये हैं वह संकेत करते हैं कि रोडचेनकोव और कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ की थी।’’ वैश्विक डोपिंग रोधी एजेंसी ने 9 दिसंबर को सर्वसम्मति से रूस पर डोपिंग निरोधक नियमों का उल्लंघन करने के लिये चार वर्ष का बैन लगा दिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »