29 Mar 2024, 19:34:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टोक्यो में पदक जीत सकती हैं मीरा बाई: मल्लेश्वरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2019 1:03AM | Updated Date: Dec 20 2019 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओलम्पिक पदक विजेता महिला भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी का कहना है कि प्रतिभाशाली मीरा बाई चानू 2020 के टोक्यो ओलम्पिक में भारोत्तोलन में देश के लिए पदक जीत सकती हैं। सिडनी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली मल्लेश्वरी ने गुरूवार को यहां बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमैन ऑफ द ईयर अवार्ड की घोषणा के अवसर पर कहा कि भारोत्तोलन में भारत का पदक इंतजार काफी लम्बा हो गया है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि मीरा बाई इस इंतजार को समाप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मीरा बाई काफी प्रतिभाशाली हैं और और पिछले तीन वर्षों में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह इस दौरान विश्व चैंपियन बनी हैं और उन्हें खेल के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया है।’’ देश की सबसे पहली ओलंपिक पदक विजेता महिला खिलाड़ी मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में डोंिपग के सवाल पर कहा, ‘‘यह इस खेल की बदनसीबी है कि डोंिपग भारोत्तोलन के साथ चस्पा हो गया जबकि डोंिपग अन्य खेलों में भी होती है। डोंिपग को कम करने पर काम किया जा रहा है और इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं क्योंकि युवा खिलाड़ी डोंिपग के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक हो रहे हैं।’’ मल्लेश्वरी ने इस अवसर पर बताया कि किन कठिनाइयों से गुजरते हुए उन्होंने अपना ओलंपिक पदक तक का सफÞर पूरा कर एक इतिहास रचा लेकिन अब वह अपनी अकादमी के माध्यम से देश के लिए ओलम्पिक पदक विजेता खिलाड़ी तैयार करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अकादमी में भी 55 बच्चे हैं और वह इसे 300 तक ले जाने का लक्ष्य रखती हैं। मल्लेश्वरी ने उम्मीद जताई कि उनकी अकादमी के खिलाड़ी 2028 के ओलम्पिक में देश के लिए पदक जीतेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »