24 Apr 2024, 12:25:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओडिशा और बेंगलुरु को पहली जीत की दरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 12:30AM | Updated Date: Dec 7 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिग बाउट लीग का कारवां उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से अब राजधानी दिल्ली के केडी जाधव हॉल पहुंच चुका है। चार दिन के रोमांच के बाद शुक्रवार को विश्राम का दिन रहा और शनिवार को इस लीग का बेहद व्यस्त कार्यक्रम रहेगा जहां ओड़शिा वॉरियर्स को बेंगलुरु ब्रॉलर्स से और नॉर्थ ईस्ट राहिनोस को गुजरात जायंट्स से भिड़ना है। शनिवार को मुक्केबाजी के कुल 14 मुकाबले देखने को मिलेंगे। पहले मुकाबले में ओडिशा वॉरियर्स और बेंगलुरु ब्रॉलर्स को लीग में पहली जीत की दरकार है। ओडिशा टीम को जहां पंजाब पैंथर्स और गुजरात जायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है, वहीं ब्रालर्स को नॉर्थ ईस्ट राहिनोस के हाथों 3-4 के कड़े संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा है।

पंजाब पैंथर्स के खिलाफ ओडिशा की ओर से जीत हासिल करने वाले दीपक और जैस्मिन अगले मुकाबले से बाहर थे। जैस्मिन ब्लॉक हो गईं जबकि दीपक की जगह उज्बेकिस्तानी खिलाड़ी पर भरोसा किया गया। गुजरात जायंट्स के खिलाफ भी उसकी ओर से 69 किलो में जांखोगिर राखामोनोव और कॉमनवेल्थ गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट नमन तंवर ही जीत दर्ज कर पाये। वहीं ब्रॉलर्स के लिए राहत की बात यह है कि उसकी टीम पिछले मुकाबले में एनई राहिनोस से लड़कर हारी है। 57 किलो में ओड़शिा के गौरव सोलंकी और बैंगलुरू के गौरव बिधूड़ी के बीच रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद है। 

कॉमनवेल्थ गेम्स के चैम्पियन गौरव सोलंकी जहां पिछले मुकाबले में मो. हसामुद्दीन के खिलाफ उलटफेर के शिकार हुए वहीं दो साल पहले वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले गौरव बिधूड़ी भी मो. ईताश से हारते हारते बचे थे। इसी तरह खासकर 91 किलो वर्ग में कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट नमन तंवर और बैंगलुरू के रेयाल पुरी के बीच भी रोमांचक संघर्ष की उम्मीद है। दूसरे मुकाबले में एनई रोहिनोस की निखत जÞरीन को महिलाओं के 51 किलो में गुजरात जायंट्स की राजेश नरवाल कड़ी टक्कर देती नजर आ सकती हैं वहीं 69 किलो में एनई के मंदीप जांगड़ा और गुजरात के दुर्योधन सिंह नेगी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »