29 Mar 2024, 01:28:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

63वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता (रायफल/पिस्टल) शनिवार से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 12:09AM | Updated Date: Dec 7 2019 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप गौरा गांव स्थित विश्व स्तरीय मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में 7 दिसम्बर से 4 जनवरी तक 63वीं राष्ट्रीय शूटिंग (रायफल/पिस्टल) प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी के मुख्य आतिथ्य में प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ एसएल थाउसेन ने आज बताया कि इस टूर्नामेंट में देश भर से 7472 शूटर्स भागीदारी कर रहे हैं।
 
यह पहला अवसर है जब मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में 63वीं राष्ट्रीय शूटिंग (रायफल/पिस्टल) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शूटिंग अकादमी में खिलाड़ियों को वे सभी खेल सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एनआरएआई द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं। इसी के मद्देनजर एनआरएआई द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »