19 Apr 2024, 09:27:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बबीता फोगाट ने अपनी शादी में पहना प्रियंका चोपड़ा का...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 12:30PM | Updated Date: Dec 3 2019 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दंगल गर्ल बबीता फोगाट रविवार देर शाम 8 फेरे लेकर भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने 7 फेरों की बजाय 8 फेरे लेकर 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया। वहीं इस शादी में बबीता फोगाट दुल्हन की पोशाक में काफी खूबसूरती नजर आ रही है।
 
यहां एक चीज और, उनकी शादी का लहंगा प्रियंका चोपड़ा के उस लहंगे की याद दिला रहा है जोकि प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी शादी के मौके पर पहना था। बबीता फोगाट के शादी के सेक्विन रेड कलर के लहंगे से लेकर ज्वेलरी तक सबकुछ हुबहू प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लहंगे और उनकी ज्वेलरी से मैच कर रहा था। ऐसे में ये बात सामने आना लाजिमी है कि क्या आज कल सेलेब्रिटीज का एक दूसरे को कॉपी करना कॉमन बन चुका है या क्या आप इस कॉपी फैशन को अपनाकर स्टाइल दीवा बन सकती हैं.। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »