24 Apr 2024, 20:35:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मिलेनियम सिटी मैराथन में केम्बोई और कल्पना ने जीते खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 12:06AM | Updated Date: Dec 2 2019 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरुग्राम। केन्या के रोलैंड कीबिवोती केम्बोई और नोएडा की कल्पना डेका साहा ने रविवार को यहां आयोजित पांचवीं अपोलो टायर्स मिलेनियम सिटी मैराथन में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग का खिताब जीत लिया। इस मैराथन में करीब 1800 से भी अधिक धावकों ने हिस्सा लिया और उन्होंने सिकंदरपुर और गोल्फ कोर्स अंडरपास रूट पर इसका समापन किया। केम्बोई ने पुरुष वर्ग में दो घंटे 44 मिनट और 13 सेकेंड के समय के साथ खिताब अपने नाम किया। साहा ने तीन घंटे 53 मिनट और 20 सेकेंड के समय के साथ महिला वर्ग का खिताब जीता। साहा ने कहा कि उन्होंने पिछले साल की गलतियों से काफी सीख ली थी। कौशलेंद्र और केन्या की सैली जेबिवट कुरुई ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग का हाफ मैराथन खिताब जीता जबकि सिंऔर भारती ने 10के स्पीड चैलेंज वर्ग में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 

सतना के 23 वर्षीय अभिषेक सोनी ने विपुल कुमार पर सात मिनट की बढ़त बढ़ाते हुए अपने पहले मैराथन में दूसरा स्थान हासिल किया। विपुल कुमार को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। कल्पना डेका साहा एमसीएम मैराथन में पिछले तीन साल से हिस्सा ले रही थीं। उन्होंने इससे पहले 2017 में हाफ मैराथन और 2018 में मैराथन का खिताब जीता था। केन्या की सैली कुरुई ने रिकॉर्ड एक घंटे 21 मिनट और 35 सेकेंड के रिकॉर्ड समय के साथ हाफ मैराथन का खिताब अपने नाम किया। पहली बार भाग ले रहीं किरणजीत कौर कुरुई से 10 मिनट पीछे रहीं और उन्होंने एक घंटे 31 मिनट और 25 सेंकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में बुलंदशहर के 19 वर्षीय कौशलेंद्र ने एक घंटे 17 मिनट और 29 सेकेंड के समय के साथ खिताब जीता। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »