19 Apr 2024, 08:23:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रीय जूडो रविवार से लखनऊ में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2019 1:31AM | Updated Date: Dec 1 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार से शुरू होने वाली राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में 30 राज्यो और केन्द्र शासित प्रदेशों के 600 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यू.पी. जूडो एसोसिएशन एवं भारतीय जूडो महासंघ के तत्वाधान में पांच दिसम्बर तक चलने वाली यह प्रतियोगिता के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जायेगी। यूपी जूडो एसोसियेशन की महासचिव आयशा मुनव्वर ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि 600 से अधिक खिलाड़ी और ऑफीशियल इस भव्य आयोजन का हिस्सा होगें। 

प्रतियोगिता में आन्ध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़,  दिल्ली, गोवा, गुजरात, झारखण्ड, जम्मू एण्ड कश्मीर, तमिलनाडू, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र - ए, महाराष्ट्र - बी, तेलंगाना, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, पंजाब, केरल, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, उड़ीसा, उत्तराखण्ड, अरूणाचल प्रदेष और उत्तर प्रदेश की टीमें में भाग लेगी। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता का उदघाटन उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा करेंगे। प्रतियोगिता 15 से 21 वर्ष के बीच आयु वर्ग में खेली जायेगी। इस प्रतियोगिता में पुरूष एवं महिलाओं दोनो वर्गो में 08-08 भार वर्ग हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »