29 Mar 2024, 15:50:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैम्पियंस याच क्लब रैली के पहले दिन गिल को बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2019 2:20AM | Updated Date: Nov 24 2019 2:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। क्रैश और ब्रेकडाउन तथा एक्सीडेट से भरे दिन में स्टार रेसर गौरव गिल ने ड्राइविंग की शानदार स्किल दिखाते हुए शनिवार को यहां शुरू हुई चैम्पियंस याच क्लब एफएमएससीआई इंडियन नेशनल रैली चैम्पियनशिप के पहले दिन बढ़त हासिल कर ली। जेके टायर मोटरस्पोर्ट के इस दिग्गज चालक की कार भी इस के-1000 रैली के कठिन रास्तों में खराब हुई। गिल के अलावा कई अन्य दिग्गजों की कार भी खराब हुई लेकिन इसके बावजूद गिल ने 50 से अधिक चालकों के बीच शानदार प्रदर्शन कर अपने लिए रैली की शानदार शुरुआत की।
 
गिल ने अपने साथी चालक मुसा शरीफ के साथ एसएस1 और एसएस3 में पहला स्थान हासिल किया जबकि एसएस2 में चौथे स्थान पर रहे। इसी तरह वह एसएस4 में तीसरे स्थान पर आए। गिल ने दूसरे चालकों से 50 सेकेंड की लीड हासिल कर ली है। अब रैली के दूसरे और अंतिम दिन वह इस लीड को मजबूत करना चाहेंगे। गिल की टीम के साथी कर्णा कादूर ने अपने साथी चालक निखिल पाई के साथ दो राउंड की निराशा को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन की समाप्ति तक आईएनआरसी क्लास में दूसरा स्थान हासिल किया। अर्का मोटरस्पोर्ट के कर्णा ने एसएस4 जीता। उनका सयम 12.24.200 रहा और इस टाइमिंग के साथ वह खिताब के दावेदारों में शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »