28 Mar 2024, 23:54:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेलों में भारत को टॉप 10 में लाने की कोशिश : रिजिजू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 2:00AM | Updated Date: Nov 8 2019 2:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अल्मोड़ा/देहरादून। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि उनका लक्ष्य 2028 में भारत को खेलों में टॉप 10 में लाने का है। रिजिजू ने गुरुवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना समारोह सप्ताह के अंतर्गत, अल्मोड़ा स्थित उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में आयोजित युवा सम्मेलन का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद कहा कि खेल में सबसे अच्छा करना हमारा लक्ष्य है। खेलों इंडिया के तहत खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य है। खिलाड़ियों को और बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हर खिलाड़ी से पर्सनली मिलता हूं। खेल और खुराक, हम हर खिलाड़ी को पूरा देना चाहते हैं।’’खेल मंत्री ने कहा कि किसी भी खेल की सफलता ट्रेनिंग है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ओलंपिक में तिरंगा लहराएगा।
 
जब मेडल जीतते हैं तो भारत का झंडा जब फहराता है तो खिलाड़ी रोते हैं। अगर कोई खिलाड़ी देश के लिए खेला है और बीमार है तो उनके लिए हमने राशि रखी है। अगर हमसे नहीं मिल सकते हैं तो सोशल मीडिया पर टैग कर दें तो उसका खर्चा सरकार उठाएगी। लगातार मदद मिल रही है। जिन्होंने देश के लिए खेला है उसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए इसलिए सरकार जिम्मेदारी ले रही है। हर स्कीम युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दक्षता व विश्वसनीयता राज्य के युवाओं की विशेषता है। जरूरत है उनमें उद्यमिता का गुण विकसित करने की। युवा देश का कल हैं। उन्हें अपनी शक्ति को पहचानना होगा और नई सोच के साथ बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के चेहरे पर मुस्कुराहट से ही देश के चेहरे पर मुस्कुराहट आती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »