24 Apr 2024, 20:39:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डीयू मुक्केबाजी में किरोड़ीमल ने जीते 7 स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2019 3:44PM | Updated Date: Nov 3 2019 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों से सुसज्जित किरोड़ीमल कालेज ने दिल्ली विश्वविद्यालय इंटर कालेज मुक्केबाजी में सात स्वर्ण पदक जीत कर 17 साल बाद फिर से चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। दयालसिंह को दूसरा और मोतीलाल कॉलेज को तीसरा स्थान मिला। चैम्पियन कॉलेज के लिए आकाश, अंकुश, सत्यम, इश्मीत, मन्विन्दर, हर्ष और महिलाओं में हिमानी ने स्वर्ण जीते। महिला वर्ग का खिताब लक्ष्मी बाई कॉलेज के नाम रहा, जबकि जेएमसी को दूसरा स्थान मिला। आयोजन समिति की प्रमुख डाक्टर बेनू गुप्ता के अनुसार किरोड़ीमल कालेज के अधिकांश मुक्केबाजÞ विभिन्न आयुवर्गों में  भारतीय टीम के कैंप मे शामिल हैं। कालेज की प्रिन्सिपल डाक्टर विभा सिंह चौहान ने विजेताओं को पुरस्कार बाँटे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »