28 Mar 2024, 15:16:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

होंडा राइडर मिकैल ने भारत को किया गौरवान्वित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 11:20PM | Updated Date: Nov 1 2019 11:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेपांग। दुनिया के लिए भारत से प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट राइडरों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध होंडा 2 व्हीलर्स इण्डिया प्रा लिमिटेड ने घोषणा की है कि होंडा के साथ रेसिंग करते हुए मात्र दो वर्षों में चेन्नई से 15 वर्षीय राइडर मोहम्मद मिकैल अब प्रतिष्ठित 2020 आईडेमिट्सु एशिया टैलेंट कप ग्रिड में शामिल होने वाले पहले भारतीय राइडर बन गए हैं। होंडा ने शुक्रवार को बताया कि 2018 के आईडेमिट्सु होंडा इण्डिया टैलेंट हंट फाइंड और रंिनग 2019 आईडेमिट्सु होण्डा इण्डिया टैलेंट कप चैम्पियन मोहम्मद मिकैल ने यह नया रिकॉर्ड बनाया है। 

भारत के 5 युवा राइडरों में से मोहम्मद मिकैल को मलेशिया के सेपांग सर्किट में आईएटीसी के 2020 सीज़न के लिए चुना गया। इनमें पुणे से 13 वर्षीय सार्थक श्रीकान्त चवन तथा चेन्नई से 14 वर्षीय कवीन समार क्विंटल, 15 वर्षीय ज्यॉफ्री और 16 वर्षीय वरूण एस शामिल थे। 2014 में अपने पहले सीज़न के बाद से आईडेमिट्सु एशिया टैलेंट कप एशिया और ओसनिया क्षेत्र के युवा राइडरों के लिए डोरना का डेवलपमेन्ट प्लेटफॉर्म बन चुका है। 15 देशों से 90 युवा राइडरों को सेपांग के ट्रैक पर रेसिंग में अपनी प्रतिभा को साबित करना था। भारत के मिकैल सहित कुल 12 राइडरों को अगले साल ग्रिड के लिए चुना गया, 5 अन्य राइडर रिज़र्व लिस्ट में हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »