29 Mar 2024, 01:14:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिवा थापा और पूजा रानी फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2019 1:19AM | Updated Date: Oct 31 2019 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। चार बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा और पूजा रानी ने यहां ओलम्पिक मुक्केबाजी टेस्ट इवेंट में बुधवार को अपने-अपने वर्गों के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत के दो अन्य मुक्केबाजों पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निखत जरीन (51) और वाहलीमपुईया (75) को सेमीफाइनल में हारने से कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। थापा ने 63 किग्रा वर्ग में जापान के देसुके नारीमत्सु को पराजित किया जबकि पूजा ने 75 किग्रा में ब्राजील की बीट्रिज सोरेस को हराया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »