29 Mar 2024, 12:53:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कृपाशंकर को रेलवे ने किया सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 9:45PM | Updated Date: Oct 23 2019 9:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रतलाम। विश्व वेटरन कुश्ती चैंपियनशिप जॉर्जिया में कांस्य पदक जीतने वाले पश्चिम रेलवे, रतलाम मण्डल, इंदौर के मुख्य टिकट निरक्षक और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पहलवान कृपाशंकर बिश्नोई का बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक आरएन सुनकर ने सम्मान किया। डीआरएम ने हौसला बढ़ाते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह खेलने के लिए प्रेरित किया। कृपा ने जॉर्जिया के तिब्लिसी शहर में 8 से 13 अक्टूबर तक आयोजित हुई विश्व वेटरन कुश्ती चैंपियनशिप के 70 किग्रा बी डिवीजन फ्रीस्टाइल कुश्ती में यह पदक जीता था। प्रसिद्ध फिल्म दंगल के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ ही महिला अभिनेत्रियों को कुश्ती के गुर सिखाने वाले कृपाशंकर ने कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में इजरायल के सिनियावस्की को 14 - 3 से पराजित किया था। 

इस कांस्य पदक की जीत के साथ ही कृपाशंकर विश्व वेटरन कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय रेलवे के पहले पहलवान बन गए है। कृपाशंकर की इस उपलब्धि पर उनका सम्मान करने के लिए मंडल रेल कार्यालय रतलाम के ऑफिस में  मंडल रेल प्रबंधक आरएन सुनकर सहित वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मीणा, रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विपुल सिंघल, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के के मंडल सचिव बीके गर्ग, सहायक मंडल सचिव राकेश दुबे, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बलवंत भाटी, दीपक भारद्वाज, मोहम्मद रफीक, योगेश पाल, उमेश पटेल, सुनील ससाने मौजूद थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »