20 Apr 2024, 15:05:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

करणदीप और मिथुन परेरा ने बनाई संयुक्त बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 12:49AM | Updated Date: Oct 19 2019 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। गत उपविजेता चंडीगढ़ के करणदीप कोचर और श्रीलंका के मिथुन परेरा ने शुक्रवार को दूसरे राउंड के बाद डेढ़ करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त बढ़त बना ली जबकि टूर्नामेंट के मेजबान और लीजेंड गोल्फर जीव मिल्खा सिंह कट नहीं पार कर सके। परेरा ने दूसरे राउंड में 65 और कोचर ने 67 का कार्ड खेला और दो राउंड के बाद उनका स्कोर 12 अंडर 132 है। पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहे दिल्ली के राशिद खान ने आठ अंडर 64 कार्ड खेलकर कोर्स रिकॉर्ड की बराबरी की और संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए। 

राशिद का स्कोर नौ अंडर 135 पहुंच गया है। राशिद के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ के प्रो अजितेश संधू (69), महू के ओम प्रकाश चौहान (69), श्रीलंका के एन थंगराजा (68) और दिल्ली के हिम्मत सिंह रॉय (69) हैं। दो राउंड के बाद कट पार 144 पर लगाया गया और 50 प्रोफेशनल कट पार करने में कामयाब रहे। टूर्नामेंट के मेजबान और लीजेंड गोल्फर जीव मिल्खा सिंह दूसरे दौर के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण कट पार नहीं कर पाए। जीव ने दूसरे राउंड में 77 का कार्ड खेला और उनका स्कोर पांच ओवर 149 रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »