नयी दिल्ली। भारतीय जूनियर मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में आयोजित एएसबीसी एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में छह स्वर्ण सहित कुल 21 पदक जीत लिए। शुक्रवार को यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़कियों की टीम ने 13 पदक और लड़कों की टीम ने आठ पदक जीते। प्रतियोगिता गुरूवार को समाप्त हुई।
लड़कियों ने चार स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक तथा लड़कों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते। भारत 21 टीमों के बीच नंबर एक स्थान पर रहा। हरियाणा के मुक्केबाजों ने एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते जबकि पंजाब और महाराष्ट्र की लड़कियों ने एक-एक स्वर्ण जीते। सुरेश विश्वनाथ (46) और बिश्वामित्र चोंगथाम (48) ने लड़कों के वर्ग में स्वर्ण जीते। लड़कियों में प्रीति दहिया (60), कल्पना (46), तनिशबीर कौर संधू (80) और अल्फिया पठान (80 प्लस) ने स्वर्ण पदक जीते।