20 Apr 2024, 01:27:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आरसीसी भोपाल जूनियर महिला टीम विजेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 12:12AM | Updated Date: Oct 17 2019 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। इन्दौर में आज खेली गई राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा के जूनियर बालिका वर्ग में आरसीसी भोपाल की टीम ने विजेता और सीनियर पुरूष वर्ग में उप विजेता का खिताब जीता। खेल और युवा कल्याण विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार आरसीसी भोपाल की कबड्डी खिलाड़ी निधि सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के फायनल मुकाबले में आरसीसी भोपाल ने इंदौर एकेडमी को 42-29 से पराजित किया। जबकि पुरूष वर्ग के फायनल मुकाबले में आरसीसी भोपाल को इन्दौर जिला ‘ए’ ने 35-38 से परास्त किया।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »