19 Apr 2024, 13:53:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वुल्फ ने जीता इंडियन ओपन, 15 साल की अनिका सर्वश्रेष्ठ भारतीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2019 12:44AM | Updated Date: Oct 7 2019 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरुग्राम। ऑस्ट्रिया की क्रिस्टीन वोल्फ ने रविवार को हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में खिताब जीत लिया जबकि भारत की 15 साल की एमेच्योर अनिका वर्मा पांचवें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहीं। वोल्फ का यह पहला महिला यूरोपियन टूर खिताब है। 30 वर्षीय वोल्फ ने टूर में छह वर्ष गुजारने के बाद अपना पहला खिताब जीता है। 

वोल्फ को हीरो मोटोकॉर्प के अध्यक्ष पवन मुंजाल ने ट्रॉफी प्रदान की। वोल्फ ने चौथे और आखिरी राउंड में तीन अंडर 69 का कार्ड खेला और 11 अंडर 277 के स्कोर के साथ खिताब जीता। वोल्फ ने 73, 68, 67 और  69 के कार्ड खेले। एमेच्योर अनिका ने आखिरी राउंड में दो अंडर 70 का कार्ड खेला और तीन अंडर 285 के साथ पांचवें स्थान पर रहकर सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहीं। है। त्वेसा मलिक एक अंडर 287 के स्कोर के साथ संयुक्त छठे स्थान पर रहीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »